सहरसा, फरवरी 26 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर बुधवार को बिहरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शशि कुमार राणा ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालक एवं डीजे प्रोपराइटर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान हुड़दंग, नशाखोरी और अवैध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। नशे की खरीद-बिक्री या सेवन की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों से अपने - अपने क्षेत्रों में सजग रहने का आग्रह किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस गश्ती लगातार जारी रहेगी और किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बीडीओ रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.