गोरखपुर, मार्च 5 -- गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा क्षेत्र के हाटा बाजार में बुधवार को होली पर बज रहे डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान हुई मारपीट में दोनों तरफ से दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। इस मामले में दोनों पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। हाटा बाजार के सोनार वाली गली में उसी मुहल्ले के कुछ युवक डीजे पर नाच रहे थे। आरोप है कि इस दौरान दूसरे मुहल्ले के कुछ लोग आ गए और नाचने लगे। स्थानीय मुहल्ले के युवक विरोध किया तो बाहरी युवक अन्य लोगों को बुला लिया और मारपीट शुरू कर दी। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि वह शिवमंदिर से उसी रास्ते घर आ रहा था कुछ लोग रास्ता रोककर नाच रहे थे। रास्ता छोड़ने की बात को लेकर वे उलझ गए और मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में शिवम, राहुल, आकाश, चंदा देवी और रेनू देवी...