अमरोहा, अप्रैल 1 -- जोया। डिडौली क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचते समय विवाद हो गया। मारपीट में दो भाई घायल हो गए। तहरीर के आधार पर मामले में पिता-पुत्र समेत पांच चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना पायंती खुर्द गांव की है। यहां रहने वाले अंजारूल का आरोप है कि वह 30 मार्च की दोपहर वह गांव में स्थित एक शादी समारोह में शरीक होने गए थे। वहां डीजे पर डांस चल रहा था, तभी गांव के ही नौशाद, ओसाद, नदीम और मल्लू खां से उनका झगड़ा हो गया। विवाद के दौरान आरोपियों ने अंजारूल और उसके भाई नजारूल के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दोनों गंभीर घायल हो गए। भागते समय आरोपियों ने दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...