संभल, अप्रैल 12 -- संभल। जनपद के असमोली थाना क्षेत्र के गांव मदाला फतेहपुर में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में मेहमान और गांव के कुछ लोग आमने-सामने आ गए, जिससे शादी का माहौल तनावपूर्ण हो गया।नोएडा निवासी सुरेंद्र पुत्र प्यारेलाल अपने मामा राजू के यहां शादी समारोह में शामिल होने गांव मदाला फतेहपुर आए हुए थे। रात के समय जब शादी में डीजे पर डांस चल रहा था, उसी दौरान गांव के अरकान, फुरकान, ताहिर और ततहीर मौके पर पहुंचे और किसी बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और शादी समारोह में मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित सुरेंद्र ने घटना के संबंध में थाना असमोली म...