मिर्जापुर, मार्च 7 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव में डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्ष में हुई मारपीट में चार लोग जख्मी हो गए। पीड़ितों ने राजगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। चौखड़ा गांव में गुरुवार की रात डीजे पर डांस को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में 17 वर्षीय चिंटू, 19 वर्षीय अंकित, 14 वर्षीय आदर्श तथा 21 वर्षीय पवन घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि मारपीट की तहरीर मामले की जांच की जा रही है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.