लखनऊ, मार्च 6 -- काकोरी में होली के दिन डीजे पर डांस करने को लेकर दबंगो ने युवक को मारपीट कर भगा दिया। अगले दिन दोस्त के घर मिलने आए उसी युवक को दबंगों ने घेर लिया और फिर मारपीट की। दबंगों गांव में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। फायरिंग कर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पीटने के बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मारपीट और फायरिंग करने के मामले में दोनों पक्षों से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। नरौना गांव निवासी सुमित यादव ने बताया कि बुधवार को सलेमपुर पतौरा निवासी दोस्त सनी गांव में होली खेलने आया था। तभी सोनू रावत के घर के सामने डीजे बज रहा था। सनी डीजे पर डांस करने लगा। इस दौरान वहां पर गांव के दबंग सोनू और सचिन पाल आ गए। उन्होंने सनी को पीटकर भगा दिया। गुरुवार शाम सनी...