डीजे पर डांस को लेकर बारातियों में मारपीट
बस्ती, जून 9 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। रुधौली थानाक्षेत्र के एक गांव में द्वारपूजा के दौरान बज रहे डीजे पर डांस कर रहे बाराती आपस में ही भिड़ गए। दो ग्रुप में जमकर मारपीट होने लगी, यह देखकर वहां भगदड़ मच गई। जिसे जहां रास्ता दिखाई दिया उधर भागने लगा। लोगों की समझ में कुछ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है। किसी ने मारपीट की सूचना डॉयल-112 को दिया। पुलिस के पहुंचने पर मारपीट कर रहे लोग वहां से भागने लगे। पुलिस वालों व संभ्रांत लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। मारपीट में जख्मी बारातियों को अस्पताल भेजा गया। इसके बाद वैवाहिक कार्यक्रम आगे बढ़ सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.