औरैया, फरवरी 10 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव पन्हर में सोमवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और दोनों पक्षों को थाने ले गई। गांव निवासी 28 वर्षीय सत्यवीर सिंह पुत्र पूरनमल और 22 वर्षीय पंकज पुत्र शिवचरण सोमवार रात गांव में ही नंद किशोर के यहां आयोजित विवाह समारोह में दावत खाने गए थे। समारोह में डीजे बज रहा था और युवक नृत्य कर रहे थे। इसी दौरान गाना बजाने और डांस को लेकर रिश्तेदारों व घरवालों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में सत्यवीर और पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। म...