शाहजहांपुर, अप्रैल 28 -- तिलहर। डीजे पर डांस को लेकर दो युवकों में जमकर विवाद हुआ इसके बाद दोनों युवकों के पक्षों में जमकर मारपीट हुई। कई लोग घायल हो गए इसमें पुलिस दो लोगों को कोतवाली ले आई। सुबह दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद दुल्हन की विदा हुई। मिर्जापुर गांव में खुदागंज के जिगनिया गांव से बारात आई थी। द्वारचार की रस्म होने के बाद बारात के युवक डीजे पर डांस करने लगे। डांस करने को लेकर दुल्हन पक्ष के कुछ लोग बारात में आए युवकों से लड़ गए। दोनों पक्षों के लोगों में जमकर मारपीट हुई जिसमें एक युवक घायल भी हो गया। यह भी पढ़ें- डीजे पर डांस को लेकर बारातियों में मारपीट, छह पर मुकदमा सूचना पर पुलिस पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। दोनों पक्षों के लोगों ने रात में ही पुलिस को एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।सोमव...