फिरोजाबाद, मार्च 9 -- बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में हल्दी की रस्म के बाद डीजे पर डांस को लेकर दूल्हा के रिश्तेदार और गांव के एक युवक से विवाद हो गया। जानकारी होने पर दोनों पक्ष के लोग एकत्रित हो गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलने पर पहुंची इलाका पुलिस ने दोनों पक्षों से 10 लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। गांव गढ़ी तिवारी निवासी रामनिवास के बेटे की रविवार को हल्दी की रस्म थी। रस्म के बाद रिश्तेदार और गांव के युवक डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान दूल्हा के एक रिश्तेदार का गांव के ही एक युवक से विवाद होने लगा। दोनों तरफ से लोग आ गए। कुछ लोगों ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया लेकिन विवाद के दौरान दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट शुरू हो गई।इस बीच डीजे पर डांस कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर इ...