मिर्जापुर, अप्रैल 21 -- जमालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के घरवाह गांव में सोमवार की रात बरात में डीजे पर डांस को लेकर घराती और बराती पक्ष भिड़ गए। मारपीट में छह लोग जख्मी हो गए। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। क्षेत्र के घरवाह गांव निवासी रमेश बियार की पुत्री की शादी थी। इसी थाना क्षेत्र के डूही खुर्द निवासी श्याम बियार के यहां से बरात आई थी। समय से बरात दरवाजे पर पहुंची। द्वारपूजा की रस्म शुरू हुई, उसी दौरान रात लगभग दो बजे डीजे पर गाना बजाने और डांस को लेकर घराती और बराती पक्ष में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। यह भी पढ़ें- डीजे बजाने को लेकर वर-बधू पक्ष भिड़े, दूल्हे के भाई समेत तीन घायल दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।घटना...