जौनपुर, जून 27 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर के आरा गांव में आई बरात में डांस को लेकर घराती और बराती आपस में भिड़ गए। घरातियों ने एक युवक को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। मामले में पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, विवाद के कारण दुल्हन की विदाई नहीं हुई। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव से आरा गांव में जमुना राजभर के घर शुक्रवार की रात में बरात आई थी। जयमाल के बाद डीजे पर नाच-गाना चल रहा था। इस दौरान घराती और बराती पक्ष के बीच कहासुनी होने लगी। दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। यह भी पढ़ें- बारात में हुई मारपीट में बाराती युवक की मौत इसमें भदेठी गांव निवासी 24 वर्षीय सौरभ राजभर पुत्र राजेश राजभर के सिर पर गंभीर चोट लगी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अ...