बदायूं, फरवरी 22 -- बिसौली, संवाददाता। मेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए आए संभल जिले के एक युवक की डीजे पर नाचते समय मौत हो गई। युवक के पिता ने चार रिश्तेदारों पर कहासुनी के चलते मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पड़ताल शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के शरीर पर कुछ चोट के निशान मिले हैं और विसरा सुरक्षति कर जांच के लिए भेजा गया है। मामला बिसौली कोतवाली के मुंसिया नगला गांव का है। यहां संभल जिले के चंदौसी कोतवाली के मई गांव के रहने वाले सत्यपाल पुत्र पूरन सिंह अपनी नानी के घर ममेरे भाई विक्की की शादी में शामिल होने के लिए आया था । इसी दौरान डीजे पर डांस करने के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सत्यपाल की मौत के बाद उसके पिता पूरन ने चार रिश्तेदारों पर मारप...