अंबेडकर नगर, जून 22 -- टिकैतनगर (बाराबंकी), संवाददाता। बाराबंकी में टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम पानापुर में डीजे पर गाना बजाने और डांस करने से मना करने पर रविवार की देर रात एक किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार को बड़े भाई की बारात जाने की घर में चल रही तैयारियां ठप पड़ गईं और शादी की खुशियां गम में बदल गई। घटना से हर कोई स्तब्ध और हैरान है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम पानापुर निवासी छैलू कुमार के बड़े बेटे वीरेंद्र कुमार की सोमवार को शादी थी। घर में जश्न का माहौल था। रविवार को घर पर हल्दी और मेंहदी का कार्यक्रम चल रहा था। जिसके लिए डीजे की व्यवस्था की गई थी। सब कुछ ठीक ठाक चल ही रहा था कि पड़ोसियों की नींद न खराब हो इस बात को लेकर पिता छैलू ने डीजे पर गाना बजाकर डा...