हाथरस, अप्रैल 28 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के गांव महो में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे चले। लाठी-डंडे भी चले। मरपीट में तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव महो में शादी समारोह में कुछ बाराती डीजे पर डांस कर रहे थे। लड़की पक्ष के लोग भी डांस करने लगे। डांस करने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में गालीगलौज हुई और मारपीट शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- बारात में डांस को लेकर मारपीट, पथराव में कई घायल जमकर लात-घूंसे चले। कुछ लोग लाठी-डंडे निकाल लाए। इससे मारपीट और बढ़ गई। इससे शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में मोहित, तेज प्रताप व कृष्णपाल सिंह निवासीग...