अमरोहा, फरवरी 20 -- क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद शादी समारोह में हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाने पर आगे कार्रवाई नहीं की गई। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात बारात आई थी। खाना खाने के बाद बारात चढ़त का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर युवाओं के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिससे बारात चढ़त में अफरातफरी मच गई। मौजूद लोगों ने किसी तरह विवाद शांत कराया। वहीं इसके कुछ देर बाद युवकों के दोनों पक्ष फिर से आपस में भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के युवकों को हिरासत में ले लिया व थाने ले गई। इस बावत कुमराला पुलिस चौकी इंचार्ज नितेंद्...