रामपुर, जून 18 -- सैफनी/शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव जयतोली में बुधवार रात एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाना बदलने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना में दूल्हा पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। विवाद के बाद दूल्हा पक्ष ने शादी की रस्में रोक दीं और शिकायत लेकर कोतवाली पहुंच गया। जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के शिशमा दोराहा क्षेत्र से सुनील की बारात जयतोली गांव आई थी। बारात में लोग डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान दूल्हे के भाई रवि, योगेश और कार्तिक ने डीजे संचालक से गाना बदलने का अनुरोध किया। आरोप है कि इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।मारपीट में रवि, योगेश और कार्तिक घायल हो गए। घटना के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद दूल्हा पक्ष ने शादी की आगे की रस्में ...