उरई, अप्रैल 23 -- जालौन। संवाददाता आसपास स्थित गेस्ट हाउस और स्कूल में आयोजित शादी समारोह में डीजे पर बज रहे गानों को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद के मामले का पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया। चौकी प्रभारी ने दोनों पक्षों के 12 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना स्थित शिवानी गार्डन गेस्ट हाउस में मंगलवार की रात सेंगर कॉलोनी निवासी अरूण प्रताप सिंह के यहां शादी समारोह था। उसी रात पास में ही स्थित डॉ. अंबेडकर इंटर कॉलेज में कढ़ोरे राठौर के यहां भी शादी का कार्यक्रम आयोजित हो रहा था। रात करीब एक बजे डीजे पर बज रहे गानों को लेकर अचानक दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। यह भी पढ़ें- रणभूमि बना शादी समारोह, दो पक्षों में लाठी-डंडों और बेल्टों से हुआ हमला देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दो...