फरीदाबाद, मई 27 -- बल्लभगढ़, केशव भारद्वाज। दिल्ली के दिलशाद गार्डन में डीजे गिरने से नाहर सिंह कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय सन्नी कुमार की मौत हो गई। यह हादसा 26 मई का है। किशोर अपने मकान मालिक के बेटे की शादी में गया था। वहां डीजे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद से वह ग्रेटर फरीदाबाद स्थित अस्पताल में भर्ती था। बुधवार को मौत होने पर दिल्ली के सीमापुरी थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...