फिरोजाबाद, मई 11 -- खैरगढ़ स्थित शिवा गेस्ट हाउस बाईपास मार्ग पर डीजे पर डांस को लेकर वर पक्ष एवं वधू पक्ष भिड़ गए। गाली गलौज के बाद कुर्सियां फेंकी जिसमें एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। बारात में आए रिश्तेदारों ने मामले को शांत कराया। खैरगढ़ निवासी मूलचंद कुशवाह के पुत्र की शादी कस्बा खैरगढ़ स्थित शिवा गेस्ट हाउस में हो रही थी। बारात चढ़ने के बाद दावत का प्रोग्राम हो रहा था। इधर डीजे पर युवक अपने-अपने पसंद के गानों पर नाच कूद कर रहे थे। तभी अपने पसंद के गाना डीजे पर ना बजाने पर आपस में कहा सुनी हो गई। कहासुनी के बाद कुर्सियां चलने लगीं जिससे अफरा तफरी मच गई। मारपीट में मोहित कुमार के सिर में चोट आ गई। जिसे उपचार के लिए फिरोजाबाद ले गए। वहीं वर पक्ष एवं वधू पक्ष के रिश्तेदारों ने झगड़ा होते देखकर मामले को शांत कराया। बाद में शांतिपूर...