सुलतानपुर हिन्दुस्तान, मार्च 6 -- Sultanpur News: सुलतानपुर में देहात कोतवाली क्षेत्र के जनऊपुर गांव में डीजे की आवाज को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद गुरुवार की शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में घायल एक औऱ युवक ने दम तोड़ दिया है। इस तरह मरने वालों की संख्या दो हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं। मृतकों में एक पक्ष के मोहित सोनकर और दूसरे पक्ष के रमेश सोनकर की जान गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। वहीं, मामले में आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर का हाफ एनकाउंटर कर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जनऊपुर निवासी रमेश सोनकर के बच्चे गुरुवार की शाम होली के जश्न में डीजे बजा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी होमगार्ड वीरेंद्र सोनकर के परिजनों ने आवाज धीमी करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहा...