बागपत, मार्च 12 -- बड़ौत। बुलंदशहर में आयोजित हुई विवि रस्साकसी प्रतियोगिता में डीजे कॉलेज की पुरुष व महिला टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दोनों वर्गों में चैंपियन बनी टीमों का कॉलेज पहुंचने पर स्वागत व सम्मान किया गया। दिगंबर जैन महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉक्टर केजी पांडेय ने बताया कि कॉलेज की पुरुष व महिला टीम चैंपियन रही है। साथ ही नौ खिलाड़ियों का चयन अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए भी हो गया हैं। खिलाड़ियों ने विवि की सभी टीमों को 3-0 से हराते हुए पूरी प्रतियोगिता के विजेता बने। टीम में रुस्तम, सालिम, उज्ज्वल, सचिन, लक्ष्य, रोहित, अजीत, अंकित, राजू, अक्षय, पायल, लक्ष्मी, अनु, मोनी, मानसी, मानसी पवार, निधि, श्रुति, मोनू मालिक, सोनम, आशु दहिया, वंशिका सभी खिलाड़ियों ने दमख...