हमीरपुर, मई 12 -- हमीरपुर, संवाददाता। ललपुरा थानाक्षेत्र के कलौलीजार गांव में सोमवार की रात डीजे के शोर में घर में घुसे चोरों ने करीब 10 लाख रुपए कीमत के गहने उड़ा दिए। चोरों के घर के बाहर लगे नीम के पेड़ से चढ़कर छत के रास्ते घर में घुसने की आशंका जताई जा रही है। चोरी की इस बड़ी वारदातल से गांव में हड़कंप का माहौल है। सवेरे सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन की। कलौलीजार गांव निवासी सुल्तान खान के चार पुत्र हैं। चारों बाहर रहकर कामकाज करते हैं। वर्तमान समय में घर पर सुल्तान, इनकी पत्नी अमीना व एक नाती समीर साथ में रहता है। यह भी पढ़ें- घर में सेंध काटकर लाखों का सामान बटोर ले गए चोर सोमवार की रात पड़ोस में हल्दी-मेहंदी की रस्म में डीजे लगा हुआ था। देर रात तक डीजे बजता रहा, जिसके शोर का फायदा उठाकर चोरों ने सुल्तान क...