मैनपुरी, मार्च 5 -- बेवर, थाना क्षेत्र के ग्राम अंहिकारीपुर में गुरुवार दोपहर होली खेलने के बाद डीजे को लेकर विवाद हो गया। आरोपियों ने घर में घुसकर युवक को गोली मार घायल कर दिया। गुरुवार दोपहर सुनील पुत्र आशाराम कश्यप रंग खेलने के बाद अपनी भैंस लेकर जा रहा था। तभी उसके पड़ोसी गली में डीजे लगा रहे थे। सुनील ने डीजे को रास्ता से साइड लगाने को कहा जिस पर दोनों में कहासुनी हुई। सुनील उसके बाद घर चला आया। जिसके बाद आरोपी सुनील के घर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। बचाने आए सुनील के भाई 36 वर्षीय रामप्रसाद पुत्र आशाराम के पेट में आरोपियों ने गोली मार दी। वहीं सुनील की पत्नी राजबाला के साथ भी मारपीट की गई। घटना में 32 वर्षीय सुनील के सिर व 30 वर्षीय राजबाला के हाथ में गंभीर चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी लेकर आई जहां उनका उपचार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.