हजारीबाग, फरवरी 19 -- हजारीबाग। निज प्रतिनिधि रामनवमी तैयारी को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में एसपी अंजनी अंजन, डीडीसी रिया सिंह, सदर एसडीओ आदित्य पांडेय, प्रशिक्षु आईएएस आनंद शर्मा, एसडीपीओ अमित कुमार व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी देशभर में अपनी भव्यता के लिए विख्यात है और इसकी गरिमा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। रामनवमी को पारंपरिक स्वरूप में ही मनाया जाए। भड़काऊ और उद्वेलित करने वाले गीतों और डीजे के उपयोग से पर्व की गरिमा प्रभावित होती है। रामनवमी को नशामुक्त एवं पारंपरिक स्वरूप में मनाने को लेकर विशेष अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जुलूस मार्गों पर बैरिकेटिंग, सीसीटीवी अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.