हापुड़, अगस्त 3 -- कावड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगा जल लाकर भगवान शिव का 11 अगस्त को जलाभिषेक करेंगे। ऐसे में कई कांवड़िए बड़ी और डाक कांवड़ के साथ अपनी यात्रा को पूरा करते है। भोले के भजनों पर नाचते गाते आते है। लेकिन कांवड़ यात्रा को लेकर हापुड़ के डीजे की बुकिंग फुल हो चुकी है। इसलिए कांवड़ियों को अलीगढ़, बुलंदशहर, मुरादनगर, गौतमबुद्धनगर और मोदीनगर से डीजे बुलाने पड़ रहे hai। उधर कांवड़ शिविर के लिए वाटर प्रूफ टेंट भी नहीं मिल पा रहे hai। इस बार शिवरात्रि का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा। उसी दिन कांवड़िएं हरिद्वार और ब्रजघाट से अपने आसपास स्थित शिवालयों में पहुंचेंगे और भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करेंगे। ऐसे में कांवड़ियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बाजार कावड़ के कपड़ों से रंगा हुआ है। जहां खूब खरीदारी हो रही है। इनमें कु...