बाराबंकी, अगस्त 9 -- रामनगर। सावन के पावन महीने में शिवभक्तिों का उत्साह चरम पर है। रविवार को डीजे के साथ कांवड़ियों का जत्था क्षेत्र में पहुंचा। डीजे की धुन पर कांवड़िए हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। माहौल पूरी तरह शिवमय बना रहा। इस दौरान भाजपा नेता सुधीर कुमार सिंह ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें प्रसाद वितरित किया। उन्होंने कांवड़ियों से बातचीत कर उनकी यात्रा के बारे में जानकारी ली और सभी को शुभकामनाएं दीं। कांवड़ियों ने भी प्रसाद ग्रहण कर भगवान शिव के जयकारे लगाए। यह भी पढ़ें- कांवड़ -- बोलबम के उद्घोष के साथ गंतव्य को बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़िया यह भी पढ़ें- Jahanabad News: बोल बम के जयकारे से शिवमय हुआ करपी क्षेत्र यह भी पढ़ें- Kausambi News: शिवभक्तों ने खंडित शिवलिंग पर किया जलाभिषेक

हिंदी हिन्दुस्त...