बिजनौर, अगस्त 6 -- अफजलगढ़। बम बम भोले तथा हर-हर महादेव के जयघोष से समूचा वातावरण शिवमय हो गया। जय-जय शिव शंकर और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ डीजे की धुन पर कांवड़िए लगातार गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। बुधवार को शाम बरेली निवासी ओमप्रकाश (महंत), प्रदीप (कपूर वाले) तथा राजीव (आरती वालो) की अगुआई में 50 से अधिक कांवड़ियों ने गंगा जल लेकर घर की ओर प्रस्थान किया। कांवड़िए डीजे की धुन पर भजन गाकर थिरकते हुए यात्रा कर रहे थे। भारी संख्या में कांवड़िए मनमोहक कांवड़ लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं। जबकि भारी संख्या में युवा वाहनों द्वारा हरिद्वार से डाक कावड़ लेकर वापस आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पूरब शरीरा से सैकड़ों कांवरिया बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना सड़कों पर श्रृद्धालुओं खास कर युवाओं में आस्था और जोश के साथ देश भक्ति साफ झलक रही ...