हमीरपुर, मई 16 -- भरुआ सुमेरपुर। कस्बे में हुई डीजे की दुकान से चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई डीजे मशीन और स्टेप्लाइजर बरामद हुआ है। गत 11 मई को कस्बे के चांदथोक वार्ड नंबर 6 छोटी बाजार स्थित कोमल डीजे टेंट लाइट हाउस की दुकान से चोरों ने एक डीजे मशीन 1801 एमटी, एक डीजे 1500 वाट मशीन, एक डीजे 300 वाट मशीन और 20 किलो का एक स्टेप्लाइजर चोरी कर लिया था। जिसपर पीड़ित ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के खुलासे के लिए थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई थी। शुक्रवार 16 मई को पुलिस ने अभियुक्त अजय कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी गौरा देवी थाना कोतवाली हमीरपुर को नजरपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई एक डीजे मशीन और 20 किलो का एक स्टेप्लाइजर बरामद किया गया है।...