डीजे की तेज आवाज से बच्ची की मौत का हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, दिया ये आदेश
लखनऊ, अक्टूबर 2 -- हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने बलरामपुर में स्कूल के पास जुलूस के दौरान तेज आवाज में डीजे और लाउडस्पीकर बजने के दौरान कक्षा दो की छात्रा के कक्षा में गिरने और बाद में उसकी मृत्यु हो जाने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। न्यायालय ने ध्वनि प्रदूषण की बढ़ती समस्या और उससे जुड़े कानूनी प्रावधानों के पालन की स्थिति की जांच के लिए अलग से जनहित याचिका दर्ज करने का निर्देश दिया है। न्यायालय ने राज्य सरकार के अधिवक्ता को निर्देश दिया कि वह बलरामपुर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से घटना के संबंध में रिपोर्ट प्राप्त करें। बलरामपुर के भगौतीगंज स्थित सिटी पैलेस रोड के डिवाइन पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा 22 सितंबर को उस समय कक्षा में अचानक गिर गई, जब स्कूल के पास से गुजर रहे जुलूस में तेज आवाज में लाउडस्पीकर और डीजे बजाया जा रहा था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.