डीजे की तेज आवाज से जर्जर मकान की ईंटे गिरी, तीन घायल
अमरोहा, मई 10 -- बछरायूं। गांव में बारात के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे की धमक से चढ़त के समय एक पुराने मकान के छज्जे की ईंटें अचानक नीचे गिर पड़ीं, जिनकी चपेट में आकर डीजे पर नाच रहे तीन बाराती घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार रविवार को थाना क्षेत्र के गांव तोमड़ा में गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम चकनवाला निवासी महावीर सिंह के यहां से बारात आई थी। चढ़त के दौरान दूल्हा घोड़ी पर सवार था व बाराती डीजे की तेज धुन पर नाच रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि डीजे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के मकानों में कंपन महसूस हो रहा था। इसी दौरान बारात जैसे ही संकरी गली से गुजर रही थी, एक जर्जर मकान के छज्जे से ईंटें गिरने लगीं। इस हादसे में अरविंद, बबलू व राजे घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी निजी चिकित्सालय में भर्ती क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.