मुजफ्फर नगर, जुलाई 16 -- हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिव भक्त कांवड़िये डीजे लेकर आ रहे हैं। भूराहेड़ी चेक पोस्ट पर डीजे को रोक कर उनकी ऊंचाई नापी जा रही है। वह मानकता के अनुसार जमीन से 10 फुट ऊंचाई व चौड़ाई 12 फुट नापकर डीजे को आगे बढ़ाया जा रहा है । थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि शासनादेश के तहत डीजे की नापतौल कराई जा रही है। जिससे रास्ते में डीजे वाले कांवड़ियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर एक टीम दरोगा शिवराज तोमर, कुलदीप चौधरी ,सतीश चंद की नाप कर रहे हैं ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.