मेरठ, मई 17 -- बहसूमा थाना पुलिस ने शनिवार देर शाम कार्रवाई करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर पूरे गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया डीजे कंट्रोलर, एम्प्लीफायर समेत अन्य कीमती सामान बरामद कर चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है। थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रिंस पुत्र रमेश निवासी मोहल्ला बसी, शिवकुमार उर्फ शिबू पुत्र नंदराम निवासी मोहल्ला चैनपुरा, गुल्लू प्रजापति पुत्र बृजपाल तथा मोहित पुत्र रामपाल निवासी मोहल्ला सड़क वाला के रूप में हुई है। चारों आरोपी लंबे समय से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। चारों आरोपियों को पड़कर रविवार को जेल भेज दिया है。 यह भी पढ़ें- डीजे कंट्रोलर चोर गैंग का भंडाफोड़, दुकानदार समेत चार गिरफ्तारचोरी की घटना बताया गया कि पांच दिन पहले कस्बे के बाईपास स्थि...