मथुरा, मार्च 31 -- जिलाजज विकास कुमार व एसएसपी श्लोक कुमार ने सोमवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भोजनालय, चिकित्सालय और बैरकों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने जेल में निरूद्ध बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी कर निदान का आश्वासन दिया। उन्होंने बंदियों को दी जाने वाली दवाईयों और उनके स्वास्थ को लेकर चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग सहित सभी जेल स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...