लखीसराय, फरवरी 28 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को कबैया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, पंचायत प्रतिनिधि तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है, इसे शांतिपूर्ण ढंग से मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। पर्व के दौरान डीजे, हुड़दंग, जबरन रंग लगाने तथा शराब के सेवन पर विशेष नजर रखी जाएगी। असामाजिक तत्वों द्वारा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने की कोशिश पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि होली के दिन किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवेदनशील क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.