लखनऊ, मार्च 14 -- लखनऊ। दरोगा भर्ती परीक्षा देने के बाद ट्रेन से लौटने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर की गई व्यवस्थाओं का पुलिस महानिदेशक (डीजी) रेलवे प्रकाश डी ने जायजा लिया। स्टेशन के प्रवेश/निकास द्वार का निरीक्षण कर अभ्यार्थियों के लिए बने हेल्प डेस्क/होल्डिंग एरिया का भी भ्रमण किया। स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की सघन जांच के लिए जीआरपी, आरपीएफ, डॉग स्क्वाड और एस-चेक टीमों को सक्रिय रखते हुए निरंतर सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। स्टेशन परिसर में लगातार गश्त की व्यवस्था बनाए रखने और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी को सुदृढ़ करने को कहा। इस दौरान रोहित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ व पुलिस उपाधीक्षक लखनऊ एवं जीआरपी/आरपीएफ, डॉग स्क्वाड व एस चेक टीम व परीक्षा ड्यूटी में लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.