वाराणसी, सितम्बर 4 -- शिवपुर। महानिदेशक कारागार पीसी मीणा ने केंद्रीय कारागार का निरीक्षण किया। काष्ठ कला एवं लौह उद्योग का जायजा लिया। वहां बंदियों ने निर्मित सामानों की जानकारी दी। डीजी ने फर्नीचर एवं अन्य उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की और बंदियों के लिए मग बनाने वाली पुरानी हाइड्रोलिक मशीन के स्थान पर नई मशीन लगाने के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और नवनिर्मित एमसीयू रूम का अवलोकन किया। बैरक स्थित हॉस्पिटल वार्ड, दिव्यांग बैरक का निरीक्षण कर बंदियों से हाल-चाल पूछा। यह भी पढ़ें- मध्यस्थता अभियान 3.0 को सफल बनाने के लिए न्यायिक पदाधिकारियों की बैठकजिला जज की समीक्षा बैठक ------------------------ यह भी पढ़ें- Chandauli News: जिला न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर ...