कौशाम्बी, नवम्बर 19 -- मंझनपुर, संवाददाता। महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं पीसी मीना ने बुधवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां उनको सबकुछ ठीक मिला। बंदियों-कैदियों द्वारा बनाया जा रहा कुल्हड़ भाया तो तुलसी की माला खूब रास आई। उन्होंने जेल प्रशासन के कार्यों की सराहना करते हुए व्यवस्था में और सुधार करने का आदेश दिया। डीजी जेल बुधवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे उप महानिरीक्षक कारागार प्रयागराज परिक्षेत्र राजेश कुमार श्रीवास्तव के साथ जिला जेल पहुंचे। उन्होंने महिला बैरक, पाकशाला, मुलाहिजा बैरक व अस्पताल का निरीक्षण किया। महिला बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। हालांकि, किसी ने कोई विशेष दिक्कत नहीं? बताई। गिर्दा में बंदियों-कैदियों द्वारा बनाए जा रहे काऊ कोट के बाबत जानकारी प्राप्त की। कुल्हड़ और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.