डीजी इंफ्रा, एक्सप्लोर-11 ने पहले दिन जीते मैच
बरेली, जून 8 -- जीपी क्रिकेट ग्राउंड में हो रही बरेली कॉर्पोरेट लीग का रविवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन दो मुकाबले हुए। पहला मैच बेनहर और डीजी इंफ्रा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेनहर ने निर्धारित 20 ओवरो में 199 स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीजी इंफ्रा की टीम ने अंतिम ओवर में मैच को अपने नाम कर लिया। वहीं दूसरा मैच एक्सप्लोर-11 व बालाजी इंडस्ट्री के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए बालाजी इंडस्ट्री ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 154 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में एक्सप्लोर-11 ने फरहान के अर्धशतक और विकास यादव के 44 रनों की मदद से जीत दर्ज कर ली। यह भी पढ़ें- डीएलएफ, हसन क्लब और बालाजी परेली की शानदार जीत यह भी पढ़ें- एसआरएमएस क्रिकेट अकादमी की 97 रन से जीत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.