कानपुर, जून 25 -- कानपुर। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी (डीजीसी क्रिमिनल) पद पर नियुक्ति के लिए जिलाधिकारी ने आवेदन मांगे हैं। आठ जुलाई की शाम पांच बजे तक कलेक्ट्रेट के न्याय सहायक कार्यालय में आवेदन जमा किए जा सकेंगे। इसके लिए 10 वर्ष की वकालत का अनुभव होना चाहिए। अधिकततम आयु सीमा 60 वर्ष है। आसपास के जिलों के अधिवक्ता भी अपने जिलाधिकारी के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन के साथ आयु प्रमाण पत्र, बार में विधि व्यवसाय का विवरण, तीन वर्षों का आयकर संबंधी विवरण, दो साल में न्यायालय से कराए गए निर्णयों की सत्यापित प्रतियां व अन्य दस्तावेज दाखिल करने होंगे। यह भी पढ़ें- UPPSC PCS Vacancy 2026: यूपी पीसीएस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आज से आवेदन शुरू; 500 पदों पर वैकेंसी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...