अररिया, अप्रैल 13 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। अर्द्धनिर्मित सैनिक हवाई पट्टी को विकसित कर चालू कराने की एक बार फिर उम्मीद दिखने लगी है। रविवार को डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन यानि डीजीसीए की टीम द्वारा इस ऐतिहासिक एयरफील्ड का विस्तृत सर्वेक्षण और तकनीकी निरीक्षण किया गया, जिससे फारबिसगंज सहित पूरे सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों में नई उम्मीद जागी है। सर्वेक्षण के दौरान एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट के डीजीएम विशाल रंजन तथा कम्युनिकेशन नेविगेशन और सर्विलांस सीएनएस के एजीएम अभिषेक मणि उपाध्याय ने पूरे हवाई क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने एयरफील्ड की चौहद्दी, रनवे की स्थिति, लैंडिंग और टेकऑफ के लिए उपयुक्त सहित सभी सुरक्षा मानकों की गहन जांच की और अपनी रिपोर्ट तैयार की। अधिकारियों ने बताया कि यह सर्वे पूरी तरह से सेफ्टी पैरामीटर के आधार ...