रुडकी, जुलाई 30 -- रुड़की। भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी दीपम सेठ से मुलाकात कर इकरा हत्याकांड, लक्सर गोलीकांड समेत 31 बिंदुओं पर वार्ता की। बैठक में डीजीपी ने इकरा हत्याकांड में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, लक्सर गोलीकांड की निष्पक्ष जांच, पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजन के फोन रिसीव करने, वाहन जांच के दौरान ऑनलाइन दस्तावेज मान्य करने तथा पुलिस के व्यवहार में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया। वार्ता के बाद चौधरी संजीव तोमर ने संतुष्टि जताई। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौहान, जिला अध्यक्ष संदीप चौहान, मुकेश गुर्जर, दीपक तोमर, हीरा बालियान, वंश आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भाकियू को डीजीपी ने दिया कार्र...