रांची, फरवरी 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। डीजीपी तदाशा मिश्रा की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में अपराध एवं विधि-व्यवस्था को लेकर बैठक हुई। बैठक में डीजीपी ने आदेश दिया कि पूर्व में दर्ज धमकी, लेवी, आगजनी और तोड़फोड़ से संबंधित मामलों की समीक्षा कर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। गिरफ्तारी नहीं होने पर उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई कर पुरस्कार घोषित करने की प्रक्रिया अपनाई जाए। डीजीपी ने आदेश दिया कि प्राप्त आसूचना का शीघ्र सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। डीजीपी ने जिलों के एसपी को निर्देश दिया कि नक्सल विरोधी अभियान एवं आत्मसमर्पण नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा जाए। स्थानीय नेटवर्क, मुखबिर तंत्र और डिजिटल निगरानी को सुदृढ़ कर आसूचना संकलन बढ़ाया जाए। ज...