कुशीनगर, अगस्त 17 -- तुर्कपट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस सेवा में उत्कृष्ट, सराहनीय एवं विशिष्ट कार्यों के लिए तुर्कपट्टी एसओ आलोक कुमार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की ओर से पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिह्न स्वर्ण (गोल्ड मेडल) एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने के बाद पुलिस विभाग के साथ ही क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।लखनऊ से 15 अगस्त को जारी प्रशस्ति पत्र में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण की ओर से आलोक कुमार को पुलिस सेवा में सराहनीय योगदान के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिह्न (स्वर्ण) प्रदान किए जाने का उल्लेख किया गया है। यह भी पढ़ें- डीआईजी अजय साहनी को तीसरी बार राष्ट्रपति वीरता पदक विभाग की ओर से दिया गया यह सम्मान उनके विशिष्ट एवं सराहनीय कार्यों की मान्यता के रूप म...