रांची, अप्रैल 2 -- रांची। डीजीपी तदाशा मिश्रा ने मध्य प्रदेश की राष्ट्रीय एथलीट और पर्वतारोही आशा मालवीय को गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में नई साइकिल भेंट की। राजगढ़ जिले के एक गांव की निवासी आशा ने बुधवार को डीजीपी से मिलकर बताया था कि साइकिल खराब होने के कारण उनके अभियान में बाधा आ रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी ने तत्काल पहल कर उनकी मदद की। इस सहयोग के लिए आशा ने आभार व्यक्त किया। डीजीपी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...