बागपत, जुलाई 20 -- बागपत। त्रिपुरा डीजीपी अनुराग धनकड़ के अगरतला के पुलिस हेडक्वार्टर में संदिग्ध हालात में निधन के बाद उनके पैतृक गांव बागपत के बिहारीपुर में शोक व्याप्त है। उनके परिजन पांच साल से बड़ौत में रहते हैं। सूचना मिलते ही परिवार के लोग त्रिपुरा रवाना हो गए। त्रिपुरा डीजीपी अनुराग धनकड़ का जन्म बागपत के बिहारीपुर गांव में हुआ था। बिहारीपुर में ही उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राइमरी पाठशाला में पूरी की। इसके बाद सरूरपुर खेड़की के इंटर कॉलेज से उन्होंने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की। उन्होंने जनता वैदिक महाविद्यालय बड़ौत से बीएससी कृषि की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद बड़ौत के सिंडिकेट बैंक में वह फील्ड ऑफिसर पद पर नियुक्त हो गए। पद पर रहते हुए उन्होंने आईपीएस की तैयारी की। 1994 के बैच में आईपीएस अधिकारी बन उन्होंने जिले का नाम रोशन किया। वर्तमान...