बागपत, जुलाई 27 -- बागपत। त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ की तेरहवीं की रस्म रविवार को उनके बड़ौत स्थित आवास पर हुई। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी यहां पहुंचे। उन्होंने हवन-पूजन में आहुति अर्पित कर आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की। मूलरूप से बागपत के बिहारीपुर गांव के रहने वाले त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग धनकड़ का 20 जुलाई को पुलिस मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय में संदिग्ध हालात में निधन हो गया था। त्रिपुरा कैडर के 1994 बैच के आईपीएस धनकड़ ने मई 2025 में डीजीपी का पदभार संभाला था। उन्होंने त्रिपुरा पुलिस में अनुमंडल पुलिस अधिकारी से लेकर महानिदेशक (खुफिया) तक विभिन्न पदों पर सेवाएं दी थी। 23 जुलाई को उनके पार्थिव शरीर का बड़ौत में अंतिम संस्कार किया गया था. यह भी पढ़ें- डीजीपी अनुरा...