डीजीएम सुधीर गुप्ता के परिजन एसएसपी से मिले
बदायूं, जून 7 -- डीजीएम सुधीर गुप्ता के परिजन पुलिस से प्रगति रिपोर्ट जानने के लिए यहां पहुंचे। उन्होंने एसएसपी अंकिता शर्मा से उनके आवास पर मुलाकात की। काफी देर तक उन्होंने जानकारी हासिल करते हुए हत्याकांड के पीछे की साजिश को उजागर करने की बात भी एसएसपी से कही। परिजनों ने दोषियों को कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग एक बार फिर दोहराई। एसएसपी ने उनको सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। बीती 12 मार्च को मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में डीजीएम सुधीर गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दोनों अफसरों की हत्या दिनदहाड़े प्लांट के अंदर हुई तो कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे। हालांकि इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मामले में पुलिस ने तहक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.