पलामू, अप्रैल 24 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। ईरान इजराइल और अमेरिका के बीच पिछले डेढ़ महीने से चल रहे युद्ध के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की संकट बढ़ने लगा है। इसका असर पलामू जिला में भी दिखने लगा है। सुबह के समय में जिले के कई पेट्रोल पंपों पर तेल नहीं मिलने के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। शादी ब्याह के समय होने के कारण लोगो की परेशानी बढ़ गई है। जहां भी तेल मिल रहा है वहां से टैंक फूल करा रहे हैं। इसके कारण भंडार की कमी हो रही है। इसके अलावा पलामू जिला में सीएनजी की कमी लगातार हो रही है। सीएनजी के भंडारण नियंत्रित होने के कारण बहुत परेशानी हो गया है। विनय कुमार ने बताया कि गुरुवार को सीएनजी नहीं मिलने के कारण शादी समारोह में नहीं जा सकें। शुक्रवार को किसी तरह से सीएनजी मिला है। वह भी पर्याप्त नहीं मिल सका है। हालांकि पलामू में बस और ट्रैक के ...