रामगढ़, मई 28 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले में डीजल और पेट्रोल की किल्लत अब आम लोगों से लेकर किसानों, अस्पतालों और छोटे कारोबारियों तक के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। जिले के कई पेट्रोल पंपों में तेल सीमित मात्रा में दिया जा रहा है। जबकि कुछ पंपों में डीजल पूरी तरह खत्म हो चुका है। पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार जिले के करीब 20 से 25 प्रतिशत पेट्रोल पंपों में फिलहाल तेल उपलब्ध नहीं है। स्थिति को देखते हुए अधिकांश पंपों ने अपने स्तर पर वितरण की सीमा तय कर दी है। कहीं एक बार में 50 लीटर तक डीजल दिया जा रहा है तो कहीं अधिकतम 300 लीटर तक। कई पंपों में कार चालकों को एक हजार रुपये तक का ही पेट्रोल या डीजल दिया जा रहा है। जबकि मोटरसाइकिल में 100 से 300 रुपये तक तेल दिया जा रहा है। यह सीमा पंप में उपलब्ध स्टॉक के आधार पर तय की जा रही ...